ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार के आवासीय स्कूल से नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: वैशाली जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 10 वर्षीय छात्रा सुहानी कुमारी रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और संवाद न देने का आरोप लगाया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर हरिवंशपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्र अचानक रविवार की शाम लापता हो गई। स्कूल के इंचार्ज ने स्थानीय भगवानपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर आरोप लगाया कि उनके बच्चे से बात नहीं कराई जा रही थी। 


बताया गया कि महुआ थाना क्षेत्र के नारायणपुर के रहने वाले राजा राम के 10 साल की बेटी सुहानी कुमारी मार्च महीने में ही स्कूल में पढ़ने आई थी और रविवार को अचानक स्कूल से लापता हो गई। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगे सीसीटीवी में छात्रा का बाहर निकलते वीडियो सामने आया है। इसकी सूचना मिलते हैं परिजन सोमवार को स्कूल पहुंचे तो जमकर हंगामा भी शुरू कर दिया है।


सूचना मिलते हैं जिला प्रशासन में खलबली मच गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर तमाम पदाधिकारी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पहुंचकर पूरे मामले की जांच में लग गए हैं। वहीं इसकी सूचना पाते हैं स्थानीय थाने की पुलिस एवं दो और थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। 


बताया गया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सुहानी और उसकी छोटी बहन एक साथ ही पढ़ाई करने के लिए आई थीं। पुलिस सुहानी की छोटी बहन को अपने साथ ले जाकर थाने में पूछताछ कर रही है। पुलिस तमाम बिंदु पर जांच पड़ताल करने में अब लगी हुई है। सदर SDPO2 गोपाल मंडल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली है, जिस पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता