ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने...

सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

13-May-2022 03:42 PM

DESK: सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा की गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है। आज पटना हाईकोर्ट में पेश नहीं होने पर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल अंतरिम रोक लगा दी है। बता दें कि आज पटना हाईकोर्ट में उनकी पेशी होनी थी। लेकिन, आज फिर वह कोर्ट में नहीं पहुंचे। पटना हाईकोर्ट ने बिहार, उत्तरप्रदेश के डीजीपी और दिल्ली के कमिश्नर को सुब्रत राय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। लेकिन, अब जो ताज़ी जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा की गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है।


आपको बता दें, 12 मई को भी वे कोर्ट में हाज़िर नहीं हुए थे। गुरुवार को हाई कोर्ट ने सुब्रत राय के वकील से पूछा था कि कौन हैं ये सुब्रत राय जो कोर्ट नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा, और हर हाल में लोगों के सारे पैसे भी लौटाने पड़ेंगे। 


गौरतलब है कि कंपनी पर कई लोगों ने विश्वास किया था। अलग-अलग स्कीम पर निवेश के नाम पर उपभोक्ताओं ने लाखों करोड़ों रुपये जमा किए थे। जब समय पूरा हुआ तो उपभोक्ताओं को उनके पैसे नहीं मिले। इसके बाद 2,000 से अधिक लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई थी। लेकिन ये पैसे अब तक सहारा के पास ही फंसे हुए हैं।