Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
26-Sep-2019 07:34 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET-2019 परीक्षा में दो विषयों के लिए पहले से निर्धारित योग्यता में फेरबदल कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ये फैसला लिया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा समिति ने वर्ग 9 और 10 के लिए पेपर-1 और वर्ग 11 और 12 के लिए पेपर-2 के निर्धारित योग्यता में कुछ विषयों को जोड़ा है.
क्या हुआ फेरबदल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि STET 2019 में पेपर-2 (गर्न 11 और 12) रसायन शास्त्र विषय के शिक्षक के लिए पहले से रसायन शास्त्र में स्नात्तकोत्तर और बी. एड की योग्यता निर्धारित थी. लेकिन अब अब इस विषय में बायोकेमिस्ट्री से स्नात्तकोत्तर योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.
गणित विषय की योग्यता में भी फेरबदल
गणित विषय के शिक्षक पद के लिए स्नातक स्तर पर गणित के अतिरिक्त भौतिकी, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी में सिर्फ किसी दो विषय का अध्ययन सहायक विषय या प्रतिष्ठा विषय के रूप में होना जरूरी है. अब नयी अधूसचना के अनुसार B.Sc. Electronics और B.Ed. योग्यता वाले अभ्यर्थी भी गणित विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं.वही B.C.A और B.Ed. योग्यता वाले भी गणित विषय के शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की तिथि बढ़ी
पहले से निर्धारित योग्यता में सुधार के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की तिथि भी बढा दी है. पहले से 30 सितंबर तक आवेदन करना था. अब 3 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा.