NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
25-Jun-2020 01:37 PM
PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने बिहार में 1000 से ज्यादा पदों पर बहाली निकाली है. इसके लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 14 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.
यह बहाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1050 पदों पर निकाली गई है. इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और मेरिट के आधार पर होगा. इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी.
इन पदों के लिए सलेक्ट किए गए कैंडिडेट को पहले IGNOU द्वारा 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा. इसके बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी. सर्टिफिकेट कोर्स का सत्र जुलाई 2020 से दिसंबर 2020 का होगा. शुरुआत में सैलरी के तौर पर 15000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा. वहीं नियुक्ति के बाद चयनित कैंडिडेट को 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता-
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी मान्यता प्राप्त संस्थान से/किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से नर्सिंग में बैचलर्स होना अनिवार्य है. वहीं इसके साथ ही स्टेट नर्सिग काउंसिल में भी रजिस्टर्ड होना जरूरी है. कैंडिडेट की उम्र सीमा 21 से 45 साल होनी चाहिए. तो वहीं एससी/एसटी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 47 वर्ष निर्धारित की गई है.