Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
13-Dec-2024 10:41 AM
By First Bihar
DESK : क्रिकेट के दीवानों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। आज का दिन यानी 13 दिसंबर, शुक्रवार किसी त्योहार से कम नहीं है। आज एक, दो या तीन नहीं बल्कि 9 बड़े मैच खेले जाएंगे। सूर्यकुमार यादव, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से लेकर सिकंदर रजा, राशिद खान, हेनरिक क्लासेन समेत इंटरनेशनल क्रिकेट के कई बड़े स्टार एक्शन में दिखेंगे।
इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार और पृथ्वी शॉ जैसे स्टार बल्लेबाज भी खेलते नजर आएंगे। दरअसल, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल आज खेले जाएंगे. हार्दिक पांड्या वाली बड़ौदा का सामना श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई से होगा, जिसमें अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली का दूसरा सेमीफाइनल रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर की मध्य प्रदेश और आयुष बदोनी की दिल्ली के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम साढ़े चार बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. पहले टी20 में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को शिकस्त दी थी. अब अफगान टीम सीरीज हार के खतरे को टालने उतरेगी. यह मैच भारतीय समय के अनुसार, शाम पांच बजे से खेला जाएगा।
इधर, आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी. यह मैच भारतीय समय के अनुसार, रात साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा। गल्फ क्रिकेट टी20 चैंपियनशिप में आज बहरीन और यूएई के बीच मुकाबला होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा. इसके अलावा कुवैत और सऊदी अरब की टीम भी भिड़ेंगी. यह मैच भी दुबई में खेला जाएगा।