मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
07-Aug-2022 06:26 PM
DESK : पिछले दो तीन महीने के भीतर भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी के 15 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। तकनीकी खराबी आने के बाद अबतक कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग भी हो चुकी है। जिसको लेकर DGCA विमान कंपनियों पर सख्त हो गई है। इसी बीच स्पाइस जेट की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार की रात हैदराबाद से दिल्ली पहुंची स्पाइस जेट के पैसेंजर्स को बस उपलब्ध नहीं हो सका जिसके कारण यात्रियों को पैदल चलकर जाना पड़ा।
दरअसल, शनिवार की देर रात स्पाइस जेट की विमान हैदराबाद से यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी। विमान से उतरने के बाद पैसेंजर करीब 45 मिनट तक रनवे के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें टर्मिनल तक ले जाने के लिए विमान कंपनी की बस नहीं पहुंची। बाद में यात्री टर्मिनल तक जाने के लिए पैदल ही चल पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही डीजीसीए इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
इधर, विमान कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि बसों के आने में थोड़ी देरी जरूर हुई थी लेकिन जैसे ही पैसेंजर आगे बढ़े बस पहुंच गई थी और सभी यात्रियों को बस से टर्मिनल तक ले जाया गया था। बता दें कि स्पाइस जेट के विमानों में लगातार तकनीकी खराबी आने के बाद डीजीसीए ने सख्त रूख अपनाते हुए स्पाइस जेट की 50 प्रतिशत से अधिक उड़ानों पर रोक लगा दिया है।