NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
26-Oct-2020 09:39 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए हैं. सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं. सोमवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने महागठबंधन के ऊपर जमकर निशाना साधा. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील भी की.
नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजद और कांग्रेस के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल में जो लोग एक शौचालय नहीं बना पाए वो किसी का किस्मत क्या खाक बनाएंगे. इसलिए 'न जात पर न पात पर, मोदी के बातपर ' एनडीए उम्मीदवार अरूणा देवी को को विजयी बनायें.
उन्होंने कहा कि गुजरात के एक गरीब के बेटे को देश के प्रधानमंत्री बनाया. जब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें तो मां-बेटियों का सम्मान का रखकर, उन्होंने देश मे शौचालय का निर्माण कराया. लेकिन लालटेन और हाथ वाले उसके नहीं समझ पाए. क्योंकि वे सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए थे. ये वो समझेंगे कि मां और बेटी को शौच के लिए रात के अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था. इसलिए नरेंद्र मोदी ने देश में 11 करोड़ शौचालय बनाया और बिहार में गरीब माताओं-बहनों के घरों मे एक करोड़ 70 लाख शौचालय बनाया, जो लालटेन वाले शौचालय न बनवा पाए, वो क्या खाक आपकी किस्मत बनाएंगी.