बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Apr-2020 08:45 AM
MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में कोरोना जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हर रोज अस्पताल में नए-नए चेहरे जांच करवाने को पहुंच रहे हैं. जिसके बाद अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यह अच्छी बात है कि लोग हर रोज जांच कराने आ रहे हैं, लेकिन इनमें कई नए चेहरे को लेकर आशंकाएं बढ़ गई है.
नए चेहरे ने खुफिया विभाग की रिपोर्ट के इस आशंका को और प्रबल कर दिया है कि अभी विदेश और बाहर से आने वाले कई लोग ट्रेस लेस हैं. उनकी तलाश में पुलिस वाले जुटे हैं. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि पिछले 2 दिनों में सैंपल लेने की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है.
बता दें कि लगातार तलाशी और सोशल काउंसलिंग के बाद भी सरकार की जारी सूची के अनुसार लोग जांच कराने नहीं पहुंच रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के साथ ही साथ शहरी इलाकों में नगर निगम ने भी कई ट्रेसलेस लोगों की सूची जारी की है. जिसमें तबलीगी जमात के लोग के साथ ही साथ यूएसए और यूरोपियन देशों से आने वाले लोगों की संख्या है. उनके आने और जिले में होने की पुष्टि खुफिया विभाग कर रहा है. मगर पुलिस अभी तक उन्हें ट्रेस नहीं कर पाई है. वैसे लोगों की सूची सभी थानों में भेज दी गई है. थानेदार तलाशी में भी जुटे हैं, लेकिन इस दौरान यह बात सामने आई है कि कई लोगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है और दिए गए पते पर भी नहीं मिले हैं. अस्पताल सूत्रों की माने तो जांच कराने के दौरान सही पता नहीं बताया जाता है. कई लोग अपना नाम और पता बदल कर जांच करा रहे हैं. वहीं शहर के संवेदनशील इलाकों से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक की गई जांच में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...