मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
11-Apr-2020 08:20 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI: पुलिस ने गैंगरेप पीड़िता और आरोपियों का एक साथ कोर्ट में पेशकर बयान दर्ज करवाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. एक लड़की के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद लड़की को सीतामढ़ी कोर्ट में बयान के लिए लाया गया.
कानून की उड़ी धज्जियां
सभी आरोपियों को भी एक साथ ही कोर्ट में पेश किया गया जबकि पॉक्सो एक्ट के तहत अधिवक्ता राम ह्रदय का कहना है कि पॉक्सो एक्ट में किसी भी हालत में आरोपी पीड़िता को नहीं देख सकता है ना उसके सामने आ सकता है. लड़की की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है. लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं सीतामढ़ी के बेला थाना की पुलिस है जिसने एक साथ आरोपी और पीड़िता दोनों को कोर्ट में पेश किया और गैंगरेप के आरोपियों और पीड़िता को न्यायाधीश के सामने भी एक साथ में ही बयान दर्ज करवाने ले गई.
दो दिन पहले हुआ था गैंगरेप
बता दें कि दो दिन पहले एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना का मामला सामने आया था. जिसमें 3 लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. बेला थाना की पुलिस पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए सीतामढ़ी कोर्ट लायी. जिसमें सभी आरोपी भी उसके साथ दिख रहे हैं. जबकि कानून जानकारों का कहना है कि किसी भी हालत में आमने सामने गैंगरेप के आरोपी और लड़की नहीं होने चाहिए थे. जबकि यह सभी साथ लाए गए. एक ही साथ कोर्ट में भी पेश किए गए. अब देखने की बात है कि इस संवेदनहीन पुलिस पर कब तक इतने बड़े संगीत लापरवाही बरतने में कार्रवाई होती है.