ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / सीतामढ़ी में पंचायत समिति सदस्य के बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक

सीतामढ़ी में पंचायत समिति सदस्य के बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक

12-May-2020 07:08 AM

By saurabh kumar

SITAMARHI : सीतामढ़ी में लॉकडाउन में भी क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सीतामढ़ी के पुपरी प्रखंड क्षेत्र के गाढ़ा पंचायत की है. जहां पुराने विवाद को लेकर पंचायत समिति सदस्य के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी है. 

घायल युवक की पहचान मोहम्मद जफीर हुसैन के 28 साल के बेटे आमिर हुसैन के रुप में की गई है. गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. घटना स्थल से  पुलिस ने खोखा बारामद कर लिया है. वहीं जिस पर गोली मारने का आरोप लगा है वह आमिर हुसैन का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है.