ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन के दौरान सीतामढ़ी में बवाल, दो गुट भिड़े

लॉकडाउन के दौरान सीतामढ़ी में बवाल, दो गुट भिड़े

19-Apr-2020 12:03 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी के रीगा थाना इलाके के बभनगामा से आ रही है, जहां पहले के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई.  देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.

जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभालने के लिए  जमकर लाठियां भांजी. इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी.  इस दौरान दोनों गुटों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं  घटना को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

मामले को लेकर दोनों गुटों के लोगों के तरफ से आवेदन दिया गया है.  हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है. वही इस बारे में एसपी अनिल कुमार ने  बताया कि आपसी विवाद में  दो गुटों में झडप हुई है.  पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई है.  लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में कुछ लोगों को हिरासत  में लिया गया है.