11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
05-May-2020 01:50 PM
By SAURABH KUMAR/JITENDRA KUMAR
DESK : मौसम के करवट लेते ही बिहार के कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी से गर्मी से राहत मिली है. लेकिन यह राहत कई लोगों के लिए आफत बनकर भी आई. राज्य में आज ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे समेत 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं.
सीतामढ़ी में तेज आंधी तूफान के बीच हुई वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के सिवाय पट्टी की है. जहां एक 19 वर्षीय युवक विक्रम तथा एक 29 वर्षीय राजकिशोर अपने खेत जा रहा था, इसी बीच वह आधे रास्ते में ही पहुंचा था कि तेज बारिश और आंधी तूफान शुरू हो गई. सिवाई पटटी स्थित एक झोपड़ी नुमा कोचिंग संस्थान में दोनों छुप गए तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली ने दोनों की जान ले ली. साथ दो अन्य लोग इस हादसा में गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही दोनों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
वहीं बेगूसराय में आज ठनका गिरने से 3 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे छत पर खेल रहे थे उसी दरमियां अचानक ठनका गिरने से तीनों बच्चे झुलस गए. आनन-फानन में तीनों के इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया गांव की है.
वहीं जहानाबाद में भी अलग अलग जगहों पर आज सुबह आसमानी प्रकोप से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है.मखदुमपुर प्रखंड के नेवारी गांव में ठनका गिरने से एक 20 वर्षीय युवक अनुज कुमार की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई चिंटू बुरी तरह से झुलस गया है. वही घोसी थाना के डहरपुर गांव में भी दामोदर यादव की मौत हो गई है. दामोदर यादव अपने खेत के बधार में था. उसपर अचानक से ठनका गिर गया और वही उसकी मौत हो गई.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...