पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
26-Mar-2024 10:30 AM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। राजद और कांग्रेस के बीच तकरार साफ दिखने लगा है। महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के ही राजद ने उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिया। यह बात कांग्रेस को भीतर ही भीतर कुरेद रही है इसके बावजूद कांग्रेस ने अभी चुप्पी साध रखी है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि यदि सिंबल बांटा जाता है तब सिंबल वापस भी होता है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का आधिकारिक ऐलान जल्द होगा।
सीट बंटवारे से पहले आरजेडी के प्रत्याशियों को सिंबल देने पर अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि अभी सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है इसलिए पार्टी सिंबल वापस भी होता है। महागठबंधन में सीट बंटवारा कब तक होगा इस सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा था कि बातचीत हो चुकी है दो दिनों के भीतर सब कुछ क्लियर हो जाएगा। हालांकि अखिलेश सिंह भी मानते हैं कि आरजेडी बिहार की बड़ी पार्टी है। विधानसभा में उसकी संख्या भी ज्यादा है लेकिन कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महत्व बड़ा है। हम देशभर में चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन एकजुट है जो कभी बिखरने वाला नहीं है। हम सभी साथी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने औरंगाबाद, नवादा, गया, बांका, मुंगेर और जमुई के प्रत्याशियों को राजद का सिंबल बांट दिया है। वही सारण से रोहिणी आचार्य, बक्सर से सुधाकर सिंह, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, मुंगेर से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, महाराजगंज से रंधीर सिंह, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और उजियारपुर से आलोक मेहता को राजद ने टिकट दिया है। लेकिन महागठबंधन के घटक दल इस बात को लेकर नाराज हैं कि बिना सीट बंटवारे के टिकट कैसे बांटा गया। कांग्रेस अब कह रही है कि टिकट यदि बांटा गया है तो वो वापस भी होता है।
वही राष्ट्रीय जनता दल और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नाराज कांग्रेस को शिवानंद ने नसीहत दी है। कहा कि हम बड़े भाई हैं। अपना जनाधार देखकर ही कांग्रेस सीट की मांग करे। कांग्रेस जरूरत से ज्यादा सीटें मांग रही है। जिसके कारण सीट शेयरिंग का मामला फाइनल नहीं हो पा रहा है। सीट बंटवारे को लेकर राजद से कांग्रेस की नाराजगी की खबर आ रही है। जबकि कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए कि आरजेडी महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है और राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा का चुनाव जीतना है। पटना में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राजद द्वारा लोकसभा प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने पर कांग्रेस के एतराज पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को जरूर से ज्यादा सीट दी जा रही है जिसके कारण सीट बंटवारे में दिक्कत सामने आ रही है।
शिवानंद ने कहा कि महागठबंधन में सबसे बड़े भाई की भूमिका में मजबूत दल राजद है। राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव निकालना है। राजद के कंधे पर ही महागठबंधन को बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। सहयोगी दल चाहे माले हो या कांग्रेस अपने जन आधार को देखकर ही सीट मांगे। राजद ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से उम्मीदवारों की जानकारी मांगी थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया।
उम्मीदवारों की जानकारी जब महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने राजद को नहीं दी तब लालू यादव ने सिंबल बांट दिया। इस विषय पर बात करने के लिए कांग्रेस के कई नेता दिल्ली गए हैं। बता दें कि राजद सुप्रीमो इस वक्त दिल्ली में ही मौजूद हैं। लालू यादव अपनी पोती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली रविवार को सपरिवार दिल्ली गये। 27 मार्च को उनकी पोती कात्यायनी का बर्थडे है जिसमें महागठबंधन के भी कई नेता शामिल होंगे।