ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / सिपाही बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव : अब लिखित परीक्षा में अंगूठे और...

सिपाही बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव : अब लिखित परीक्षा में अंगूठे और चेहरे का किया जाएगा बायोमेट्रिक मिलान

12-Feb-2023 07:43 AM

By First Bihar

PATNA : वर्दी की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सिपाही बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। बिहार पुलिस में होने वाली बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह से साफ सुथरी बनाने के लिए नया अपडेट जारी किया गया।


दरअसल बिहार में आए दिन या सुनने को मिलता है कि जो  प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करवाई जाती है उसका प्रश्नपत्र वायरल हो जाता है। इससे ना सिर्फ छात्रों को परेशानी होती है बल्कि आयोग पर भी सवाल उठने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती नियमावली में बदलाव किए गए हैं। इसको लेकर केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष डॉ एसके सिंघल ने जानकारी साझा की है।


एसके सिंघल ने बताया कि, बिहार पुलिस में होने वाली बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह साफ-सुथरी बनाने की तैयारी चल रही है। भर्ती में कहीं भी कोई भी गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए लिखित परीक्षा के समय हो अब बायोमैट्रिक से दोनों अंगूठे और फेस का मिलान किया जाएगा।


इसके साथ ही साथ जिस तरह से यूपीएससी यूपीएससी में पावर जैमर का उपयोग होता है चयन प्रसाद वह भी अपना आएगी। परीक्षा की किसी गतिविधि पर कितना समय लगेगा इसका ध्यान में रखकर एसओपी बनाई जाएगी। इसके आगे उन्होंने बताया कि सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए बहाली लंबे समय तक चलेगी सरकार की मंशा अधिक से अधिक लोगों को नौकरी देना है। उन्होंने कहा कि सरकार से अनुशंसा मिलने के 3 महीने के अंदर बहाली की पूरी प्रक्रिया कर ली जाएगी।


आपको बताते चलें कि राज्य में सिपाही भर्ती को लेकर सबसे पहले उत्पाद विभाग में 689 पदों पर सिपाही भर्ती होगी। उसके बाद बिहार पुलिस में 67000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।