पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
26-Mar-2024 01:33 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के करीब 20 हजार शिक्षकों को सरकार स्पेशल ट्रेनिंग दे रही है। इस प्रशिक्षण में सबकी उपस्थिति अनिवार्य रखी गयी है। जो ट्रेनिंग में शामिल नहीं होंगे उनकी सैलरी काटे जाने का निर्देश दिया गया है। यहां तक होली की छुट्टी भी रद्द कर दी गयी है। होली जैसे पर्व में शिक्षक ट्रेनिंग में शामिल हो रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के इस फरमान से शिक्षकों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
वही शिक्षकों को होली में छुट्टी नहीं दिये जाने पर जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर हमलावर हैं। उन्होंने केके पाठक को चुनौती देते हुए कहा है कि सिर्फ शिक्षकों की छुट्टी क्यों रद्द किया गया? अपना और शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारियों की भी छुट्टी रद्द करें।
केके पाठक को चुनौती देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि अगर शिक्षकों को होली मनाने का अधिकार नहीं है तो फिर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पदाधिकारियों को होली मनाने का अधिकार कैसे हैं? एमएलसी नीरज कुमार ने आगे कहा कि केके पाठक भी छुट्टी नहीं लेते। वो क्यों होली में छुट्टी लिये। यदि उनमें है तो अपना और अन्य पदाधिकारियों की छुट्टी को रद्द करके दिखाये। बिहार के मुख्य सचिव को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।