Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
13-May-2024 09:29 AM
By First Bihar
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने रविवार को पटना में रोड शो किया था। पीएम के रोड शो में सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद आदि शामिल थे। वहीं पटना की सड़कों पर पीएम के तमाम समर्थक कतार लगाए उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े थे। वहीं, पीएम मोदी पटना में रोड शो करने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम किए। जहां रात्रि भोजन में उन्होंने खिचड़ी खाया।
वहीं, बिहार दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी ने पहले सुबह-सुबह ईको पॉर्क पहुंचे। जहां उन्होंने मॉर्निक वॉक किया। वहीं इसके बाद पीएम पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। पीएम करीब 9 बजे गुरुद्वारा पहुंचेंगे। जिसके बाद वह हाजीपुर के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी आज बिहार में तीन चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। पीएम हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में सभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी गुरुद्वारा में कुल 20 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह गुरुघर में मत्था टेकेंगे। गुरुवाणी सुनेंगे और गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र-शस्त्र और दार्शनिक चीजों को देखेंगे। इस 20 मिनट में प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सरोपा से सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद पीएम हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए वोट मांगेंगे।
जिसके बाद वह मुजफ्फरपुर डॉ. राजभूषण निषाद के लिए वोट मांगेंगे। पीएम मोदी सारण में राजीव प्रताप रूडी के लिए भी जनता से वोट की अपील करेंगे। जिसके बाद पीएम बनारस के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी बिहार में आज एक साथ तीन चुनावी सभाएं कर एनडीए की जीत के लिए हुंकार भरेंगे। उसके बाद पीएम बनारस निकल जाएंगे, जहां उनका आज रोड शो भी होना है।