ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / शराबबंदी वाले स्टेट में नशे में धुत ड्राइवर ने बाइक सवार दो को...

शराबबंदी वाले स्टेट में नशे में धुत ड्राइवर ने बाइक सवार दो को रौंदा, अस्पताल में गई जान

13-Feb-2023 03:28 PM

By Vikramjeet

VISHALI : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी कानून में किसी भी तरह की कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है।  वह इस कानून में सख्ती को लेकर लगातार अपने अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं।  लेकिन, इस कानून की सच्चाई क्या है यह किसी से भी छुपी हुई नहीं है।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले से निकल कर सामने आ रही है। यहां शराबबंदी वाले राज्य में भी नशे में धूत एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंध दिया है। जिसमें एक की मौत हो गई है। 


दरअसल, बिहार के अंदर शराबबंदी कानून लागु है। इसको लेकर सीएम नीतीश हमेशा से विपक्ष के सवालों में घिरते रहते हैं। इसके बाबजूद वो यह कहते दिखते हैं कि, राज्य में यह कानून काफी सख्ती है। लेकिन, अब एक सड़क हादसे में सीएम नीतीश की इस ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल खुल गई है। राज्य के वैशाली जिले के सराय टोलप्लाजा के समीप एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को रौंदा डाला। जिसके बाद इनलोगों को मौके पर पहुंची सराय पुलिस ने इन दोनों को सदर अस्पताल भर्ती कराया।  जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, यह ट्रैक्टर मुजफ्फरपुर से ओर से आ रही थी।  जिसका चालक इस शराबबंदी वाले राज्य में भी शराब के नशे में धुत था। उसने पटना की ओर से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक को डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया दूसरा का इलाज चल रहा है। मृतक व्यक्ति का पुलिस ने पोस्टमार्टम का प्रक्रिया शुरू कर दिया है एवं नशे में धूत ड्राइवर की गिरफ़्तारी को कर ली है।