ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / बच्चों को मिलेगा 80 दिनों का अनाज, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये...

बच्चों को मिलेगा 80 दिनों का अनाज, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश

15-Jul-2020 03:13 PM

PATNA :  लॉकडाउन के दौरान पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को  80 दिनों का अनाज दिया जाएगा. जिसे लेकर मिड डे मील निदेशन ने सभी जिलों को पत्र लिखकर आदेश जारी कर दिया है. 

हालांकि इसके बारे में पहले ही आदेश दिया गया था, लेकिन एक बार फिर से इसे अनुपालन करने का निर्देश मिड डे मील निदेशक ने दिया है. यह टास्क शिक्षकों को दिया गया है. वहीं  मिड डे मील की राशि अब शिक्षा विभाग की तरफ से सीधे बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी.

बता दें कि शिक्षक संघों ने विभाग से यह अपील की थी कि स्कूलों में अनाज बांटने की बजाय जन वितरण प्रणाली के जरिए बांटने की व्यवस्था की जाए. ऐसे में स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा. लेकिन इसे दरकिनार करते हुए शिक्षकों को ही अनाज बांटने का आदेश जारी कर दिया है. 

मिड डे मील निदेशक  ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश में यह साफ कर दिया है कि 31 जुलाई तक बच्चों को 80 दिनों का अनाज तय मानक के मुताबिक देना है.