ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन

Bihar Crime News: वैशाली जिले के राजखंड गांव में निजी बैंक कर्मियों और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गा देवी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो बैंककर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के राजखंड गांव में निजी बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला दुर्गा देवी (30) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। मृतका पवन कुमार की पत्नी थी। दुर्गा देवी के पिता अशोक महतो ने गोरौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


इसमें बैंक के तीन कर्मियों के साथ-साथ पति, ससुर और सास को भी आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंककर्मी विभा देवी और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


पिता अशोक महतो ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी पुत्री ने गोरौल स्थित निजी बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। केवल एक किस्त 2900 रुपये जमा की गई थी, बाकी किस्तों के लिए बैंककर्मी लगातार दबाव बना रहे थे। जब दुर्गा ने पति से किस्त चुकाने की बात कही तो वह नाराज हो गया। 


इसके बाद बैंककर्मी और ससुरालवाले मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार शाम बैंककर्मी वसूली के लिए घर पहुंचे और गाली-गलौज की। पति ने भी पैसे देने से इनकार कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गा देवी ने रात में आत्महत्या कर ली। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ा बेटा सात साल का है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले में दो बैंककर्मी गिरफ्तार किए गए हैं और बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता