ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / शरद पवार के पोते के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, 50 करोड़ का...

शरद पवार के पोते के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, 50 करोड़ का कारखाना जब्त किया

08-Mar-2024 08:57 PM

By First Bihar

DESK: एनसीपी (एसपी) के चीफ शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शरद पवार के पोते रोहित पवार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने रोहित पवार की करीब 50 करोड़ की चीनी मिल को कुर्क कर दिया। डी ने यह कार्रवाई कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है।


दरअसल, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने साल 2019 में केस दर्ज किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सहकारी क्षेत्र में चीनी मिलों को कथित फर्जी तरीकों से बेचने के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया। जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी की ओर से मामला दायर किया गया था। यह भी कहा गया था कि जमीन को बहुत कम कीमत में बेचा गया।


इस मामले में कर्जत-जामखेड विधानसभा सीट से 38 वर्षीय विधायक रोहित पवार से ईडी ने जनवरी में बारामती एग्रो, कन्नड़ एसएसके और कुछ अन्य परिसरों की तलाशी के बाद पूछताछ की थी। ईडी के समन पर रोहित पवार गए थे और उनसे लगातार पूछताछ हुई थी। बीते एक फरवरी को भी ईडी ने उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। अब केंद्रीय एजेंसी ने उनकी संपत्ति कुर्क कर दिया है।


केंद्रीय एजेंसी की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। ईडी ने बताया है कि औरंगाबाद जिले के कन्नड़ गांव में स्थित कन्नड़ सहकारी सखार कारखाना लिमिटेड (कन्नड़ एसएसके) की कुल 161.30 एकड़ भूमि, संयंत्र, मशीनरी और भवन को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।