श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
26-Apr-2020 08:49 AM
SUPAUL : इसे युवक की बदकिस्मती कहें या समय का फेरा. यूपी से घर आए युवक को निकाह वाली रात की आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया. दूल्हे के भर्ती होने के बाद दूल्हे के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग परेशान हो गए हैं.
मामला सुपौल के सदर प्रखंड इलाके का है. जहां यूपी के अमरोहा स्थित एक मदरसा में पढ़ने वाला युवक पिछले दिन अपने घर आया था. इसके बाद युवक का निकाह सहरसा की एक लड़की के साथ तय हो गया था. लेकिन लॉकडाउन की वजह से मामला फंस गया. इधर रमजान शुरू होने के कारण निकाह आगे बढ़ता देख दोनों तरफ के लोगों ने ऑनलाइन निकाह करने की बात कही औऱ फिर ऐसे में 24 अप्रैल की शाम मौलाना की मौजूदगी में युवक ने मोबाइल पर लड़की से निकाह कबूल लिया.
निकाह के बाद युवक के घर में जश्न का माहौल था. अच्छे-अच्छे पकवान बन रहे थे और जश्न मनाया भी जा रहा था. इसी बीच आधी रात को पुलिस ने युवक के घर दस्तक दी और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया. दरअसल युवक अमरोहा के मदरसे में पढ़ता था वहां एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है. इसके बाद वहां की पुलिस ने मदरसों में रहने वाले की सूची तैयार की, जिसमें इस युवक का भी नाम था. वहां से सूचना सुपौल एसपी मनोज कुमार को सूचना दी गई. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है .पुलिस और प्रशासन की टीम जब युवक के घर पहुंची तो युवक ने बताया कि वह डेढ़ महीना पहले ही आया है, लेकिन डेढ़ महीना पहले आने से संबंधित वह कोई साक्ष्य नहीं दे सका. ऐसे में एतिहात के तौर पर उसे आइशोलेट कर दिया गया है, जबकि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...