पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Apr-2024 07:23 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। कटिहार में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह के पूरे संबोधन के दौरान कांग्रेस और लालू फैमिली उनके निशाने पर रही। रांची में आयोजित उलगुलान रैली को संबोधित करने के बाद वापस पटना लौटे तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बड़ी नसीहत दे दी है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच शक्ति प्रदर्शन करने के लिए इंडी गठबंधन के लोग रांची में एकजुट हुए। JMM की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया। जिसमें I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता शामिल हुए।राजद नेता तेजस्वी यादव भी इस रैली में शामिल हुए और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उधर, कटिहार में अमित शाह ने बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया और लालू के साथ साथ कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
देर शाम जब तेजस्वी यादव रांची से पटना लौटे तो एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि अमित शाह ने कहा है कि कि अगर आरजेडी सत्ता में आई तो जंगलराज वापस आ जाएगा, इसपर तेजस्वी ने शाह को बड़ी नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार आएं तो सत्तू पिएं, सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। ठंडे दिमाग से वे बिहार के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रांची में बहुत बड़ी रैली थी, ग्राउंड छोटा पड़ गया। सब लोगों ने हुंकार भरी है और झारखंड की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहां से भी भगाएंगे। बिहार, झारखंड, यूपी साफ हो जाएंगे तो बचेंगे कहां? ये लोग कहीं नहीं टिकने वाले हैं।