बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Feb-2023 03:16 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है, जहां शादी के मंडप में रसगुल्लों के लिए ऐसा संग्राम हुआ कि दुल्हन के मौसा की जान चली गई। रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक रणबीर सिंह अपने साढू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बीकापुर आए हुए थे। तय समय पर बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई थी। जयमाला के बाद बाराती दावत उड़ा रहे थे और घर के आंगन में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जा रहे थे। रसगुल्ला चुराकर ले जा रहे दोनों युवकों को जब रणबीर सिंह ने रोका तो वे भड़क उठे और कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह को तबतक पिटते रहे जबतक की उनकी जान नहीं चली गई। बीच बचाव करने पहुंचे रणबीर सिंह के साले को भी दोनों युवकों ने पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना के बाद किसी तरह से शादी को संपन्न कराने के बाद लड़की को उसके ससुराल विदा कर दिया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...