BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
10-Aug-2024 03:23 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड के संग सगाई कर ली। यह दोनों लंबे समय से एक साथ रिलेशनशिप में थे। जितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर टी20I कप्तान सूर्यकुमार ने खास अंदाज में बधाई है। जितेश ने शलाका मकेश्वर के संग सगाई कर ली है। जितेश आईपीएल में पंजाब किंग्स की और से खेलते हैं।
वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जितेश और उनकी मंगेतर को सबसे अलग अंदाज में मुबारकबाद दी है। सूर्यकुमार ने जितेश की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत बधाई भाऊ और वहिनी को।" मराठी में भाऊ को भाई और वहिनी को भाभी बोला जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी कमेंट किया। गायकवाड़ ने लिखा, बधाई हो, "क्लब में स्वागत है।" ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा, "दोनों को शुभकामनाएं।" अर्शदीप सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत मुकारक, फेविकोल का जोड़।"
मालूम हो कि, जितेश शर्मा की मंगेतर शलाका मकेश्वर ने प्रोफेसर राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बडनेरा रेलवे से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग से बी.ई किया है। शलाका ने डिजाइन में एम. टेक किया है। पुणे के रहने वाली शलाका ने नागपुर में ग्लोबल लॉजिक कंपनी में सीनियर टेस्ट इंजीनियर के पद पर हैं।
उधर,क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी। जितेश शर्मा ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जितेश और शालका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, 'इस अजीबोगरीब दुनिया में, हमें अपना हमेशा के लिए 8.8.8, 8 अगस्त 2024 को मिला।' जितेश शर्मा ने भारत के लिए नौ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 147.05 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदारे थे लेकिन आईपीएल 2024 में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में 131.69 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए।