ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar News: मनरेगा का जाप कर अपनी डूबती राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी...कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए गरीबों का किया इस्तेमाल-BJP

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राहुल गांधी के मनरेगा बचाओ आंदोलन को राजनीति चमकाने की नाकाम कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ग्रामीण रोजगार और आजीविका को लेकर ठोस काम कर रही है।

Bihar News, Prabhakar Kumar Mishra, BJP Spokesperson, Rahul Gandhi, MNREGA Bachao Andolan, Congress Politics, NDA Government, Rural Employment Scheme, Developed India Mission, BJP vs Congress
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राहुल गांधी के तथाकथित ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के एलान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम जपकर राहुल गांधी अपनी जंग खाती राजनीति को चमकाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। देश की जनता अब उनके घिसे-पिटे हथकंडों को भली-भांति समझ चुकी है।

प्रभाकर मिश्र ने कहा कि केवल विरोध की राजनीति कर कोई बड़ा नेता नहीं बन सकता। राहुल गांधी ने हमेशा एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध किया, झूठ फैलाया और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। यही वजह है कि आज उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और वे स्वयं राजनीतिक मजाक बनकर रह गए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने हमेशा गरीबों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, कभी उनके सशक्तिकरण की ईमानदार कोशिश नहीं की। आज भी राहुल गांधी मनरेगा के नाम पर गरीबों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि एनडीए सरकार विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम के माध्यम से गांवों में वास्तविक खुशहाली लाने का काम कर रही है।कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी एक्ट’ के तहत ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन की गई है। यह योजना केवल काम देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मजदूरों को उनका पूरा हक, सम्मान और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने की ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अतीत का हिसाब देना चाहिए, फिर गरीबों की चिंता का ढोंग करना चाहिए। देश की जनता अब विकास चाहती है, भ्रम नहीं

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें