ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

Nitin Nabin: नितिन नवीन को दिल्ली में मिला नया ठिकाना, मकर संक्रांति के बाद नए बंगले में होंगे शिफ्ट

Nitin Nabin: दिल्ली में नया सरकारी आवास मिलने के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं, पार्टी में औपचारिक घोषणा की तैयारी जोरों पर है।

Nitin Nabin
नितिन नबीन का मिला आवास
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nitin Nabin: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली में नया आवास आवंटित कर दिया गया है। उनका नया पता लुटियंस जोन स्थित बंगला नंबर 9, सुनेहरी बाग रोड होगा। मकर संक्रांति के बाद नितिन नवीन अपने नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बंगला संख्या 5 में रहते हैं।


पिछले चार–पांच दिनों से नितिन नवीन के लिए दिल्ली में आवास की तलाश चल रही थी। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सिलसिले में सभी राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया जा सकता है।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। ऐसे में 20 जनवरी तक नितिन नवीन को नया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। भाजपा शासित आधे से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और 29 राज्यों ने अपने आंतरिक चुनाव संपन्न कर लिए हैं।


इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन की उम्मीदवारी के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट दाखिल करेंगे। वहीं दूसरा सेट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा जमा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इन नामांकन पत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी हस्ताक्षर होंगे।


चूंकि नितिन नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार माने जा रहे हैं, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन की जांच के बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक रहने की संभावना है।


बता दें कि बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन बीते मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे थे, जहां पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन शाम को बिरचंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका अभिनंदन किया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता