ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Politics: ‘दाल में जरूर कुछ काला है’, रात के अंधेरे में राबड़ी आवास खाली करने पर BJP ने उठाए गंभीर सवाल

Bihar Politics: बिहार में राबड़ी आवास से रात के अंधेरे में सामान निकालने पर BJP ने गंभीर सवाल उठाए हैं. बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने लालू फैमिली पर तंज किया है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में राबड़ी आवास से रात के अंधेरे में पौधे और गमले निकालने की घटना को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने इस मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी राबड़ी आवास को रात में खाली करना कोई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह संकेत है कि "दाल में कुछ काला है"।


प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जो व्यक्ति वर्षों तक बिहार की सत्ता के शीर्ष पर रहा, अगर उसे उजाले से डर लग रहा है, तो जनता के मन में स्वाभाविक रूप से शंका उत्पन्न होती है। रात का अंधेरा, चुप्पी और जल्दबाज़ी—ये सभी लोकतांत्रिक आचरण के विपरीत हैं। यदि सब कुछ पारदर्शी और नियमों के अनुसार था, तो दिन में आवास खाली करने में क्या आपत्ति थी?


उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की विधानसभा चुनाव में करारी हार पर भी तंज कसा। पटेल ने कहा कि जिनके कार्यकाल में सत्ता का दुरुपयोग, परिवारवाद और अहंकार हावी रहा, वे अब जनता के सवालों और सच्चाई के प्रकाश से बचना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता अब भोली नहीं रही है, सब देख रही है, समझ रही है और हिसाब भी रख रही है।


BJP प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बिहार अब पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास की राजनीति चाहता है, ना कि अंधेरे में साजिशों और सत्ता की पुरानी आदतों को। उनका कहना था कि जो उजाले से भागेगा, वह सत्ता के योग्य नहीं है। यही कारण है कि जनता ने ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचा दिया है और आगे भी रखेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता