ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सहरसा में इंटर छात्र का फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय इंटर छात्र नीतीश कुमार का फंदे से शव मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी गांव का रहने वाला था।

bihar
घटना से इलाके में हड़कंप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SAHARSA: सहरसा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के नियामत टोला, वार्ड संख्या–8 में पुलिस ने एक इंटर के छात्र का शव बरामद किया है। शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता