ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

Home / news / शादी में शामिल हुई एक महिला ने दूल्हा-दुल्हन समेत 68 लोगों को किया...

शादी में शामिल हुई एक महिला ने दूल्हा-दुल्हन समेत 68 लोगों को किया कोरोना संक्रमित

28-Aug-2020 05:50 PM

DESK : देश में कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही. लोग संक्रमित होकर ठीक हो रहे है पर संक्रमण की रफ़्तार में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रहा है. कल देश में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसका एक कारण लोगों की लापरवाही भी है. 

सावधानी और सतर्कता न अपनाने की वजह से तेलंगाना में एक शादी समारोह में एक महिला की वजह से दूल्हा दुल्हन सहित 68 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. ये घटना तेलंगाना राज्‍य के निज़ामाबाद जिले के बोधन नगर पालिका क्षेत्र की है. 

एक साथ 68 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पूरे गांव को क्‍वारंटीन कर दिया गया है. दरअसल 15 दिनों पहले इस गांव में एक शादी समारोह था. इस समारोह में शामिल होने वाले कई लोगों को एक के बाद एक बीमार पड़ते गए. जब इनका कोरोना टेस्ट हुआ तो ये सभी कोरोना से संक्रमित थे. जैसे-जैसे शादी में शामिल लोगों की जांच हुई संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी.  

बाद में दूल्हा और दुल्हन सहित कुल 68 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. इससे अन्य बचे लोगों की चिंता बढ़ गई है, जो शादी समारोह में शामिल हुए थे. इसी वजह से अब पूरा गांव को  क्‍वारंटीन कर दिया गया है. ग्रामीणों का मानना है कि शादी में कोरोना का कारण एक महिला थी, जो हैदराबाद से आई थी और उसे हल्का बुखार था. 

इस बीच अधिकारियों ने दो दिनों के लिए गांव में एक स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया है और वहां लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है. इस शिविर में बड़ी संख्या में कोरोना मामलों की जांच की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब जिला कलेक्टर नारायण रेड्डी मामले का संज्ञान ले रहे हैं. देश के अन्य हिस्सों की तरह तेलंगाना राज्‍य में भी कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है.