पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Mar-2024 09:03 AM
By First Bihar
DESK : बंगाल में प्रर्वतन निदेशालय ने शेख शाहजहां के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, ईडी की टीम ने इस गिरफ्तार टीएमसी नेता के खिलाफ संदेशखाली के कई ठिकानों पर छापा मारा है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं।
जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई जमीन हड़पने के मामले में की जा रही है। इससे पहले ईडी की टीम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव स्थित उसके आवास पर छापा मारा था। उस वक्त ईडी अधिकारियों को उसके समर्थिकों का भारी विरोध झेलना पड़ा था। इस दौरान शेख शहजहां के समर्थकों ने उनलोगों पर हमला कर दिया था।
मालूम हो कि, टीएमसी नेता की कुछ दिन पहले ही गिरफ्तारी हुई है। वहीं पार्टी ने भी उन्हें निलंबित कर दिया है। छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये लोग शेख शाहजहां के करीबी बताए गये हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक सरबेरिया का पंचायत प्रधान है। जबकि दो अन्य आरोपी दीदार बख्श फारूक अकुंजी हैं। दीदार बख्श के बारे में कहा जाता है कि वो सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता है।
उधर, ईडी की टीम पर हमले के आरोपी जियाउद्दीन मोल्ला से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। उसे नोटिस भेजकर निजाम पैलेस में स्थित सीबीआई दफ्तर में उसे बुलाया गया था। इसके बाद वह सीबीआई के सामने हाजिर हुआ था. इस दौरान उसका वकील भी उसके साथ था। पूछताछ से पहले जियाउद्दीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह सीबीआई जांच में सहयोग करने आये हैं।