जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
12-Jan-2024 07:58 AM
By First Bihar
DELHI : देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया। ऐसे में अब आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में इस चुनाव को लेकर बनाए गए समन्वयकों की टीम के साथ बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कैंडिडेट के नाम समेत कई मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के 29 समन्वयकों की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस ने पूर्व और वर्तमान विधायकों को लोकसभा क्षेत्रों का समन्वयक बनाया है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति ने इन्हें 31 जनवरी तक आवंटित लोकसभा क्षेत्र की बैठक करके संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर देने के लिए कहा है। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारियों की समिति भी बनाई गई है।
उधर, सभी समन्वयकों से कहा गया है कि एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करें। प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ सीटों के प्रत्याशी फरवरी में घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में होने वाली बैठक में समन्वयकों की चुनाव को लेकर भूमिका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा होगी।