पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Mar-2024 08:03 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस की अनदेखी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद और आरजेडी ने सीटों के बंटवारे में कांग्रेस को उसकी औकात बता दी है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इंडी गठबंधन में लालू प्रसाद ने एकतरफा टिकट बांटकर सहयोगी दलों पर दबाव बढाया, कांग्रेस को दहाई अंक से नीचे रखने की औकात बतायी और सीट बंटवारा भी अपनी शर्तों पर किया। इससे महागठबंधन के घटक दल पूर्णिया जैसी कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे। इससे एनडीए उम्मीदवारों की जीत का अंतर बढेगा।
उन्होंने कहा क पप्पू यादव यदि अपनी पसंद की सीट से नामांकन करते हैं, तो इंडी गठबंधन की मुश्किलें बढेंगी। राजनीति में दोस्ताना लड़ाई जैसी कोई बात नहीं होती। चुनाव में सिर्फ जीत या हार होती है। लालू प्रसाद ने पप्पू यादव के लिए राजद का दरवाजा नहीं खोला और कांग्रेस में उनका स्वागत नहीं हुआ।
सुशील मोदी ने कहा कि पप्पू यादव और उनकी पार्टी के कांग्रेस में शामिल होने के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित नहीं थे। लालू प्रसाद ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे में भी अपने बेटे-बेटियों के सुरक्षित राजनीतिक भविष्य का पूरा ध्यान रखा, इसलिए कांग्रेस और पप्पू यादव को झटका दिया।