ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR FLOOD NEWS: स्कूल जाने के दौरान नाव में भर गया पानी, ग्रामीणों...

BIHAR FLOOD NEWS: स्कूल जाने के दौरान नाव में भर गया पानी, ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

30-Sep-2024 07:09 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के बैंती नदी में अचानक अनियंत्रित होकर नाव डूबा गया। नाव पर सवार स्कूली बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गये। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया।


घटना बेगूसराय में वीरपुर प्रखंड के मखवा बैंती नदी की है। जहां सोमवार को अचानक नदी में नाव डूब गई। नाव पर दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में कूदकर सभी बच्चों की जान बचाई। सभी बच्चों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। 


ग्रामीणों के अनुसार नाव में अचानक पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके कारण बच्चे इधर-उधर भागने लगे। नाव से नदी पार कर सभी बच्चे मध्य विद्यालय मखवा जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। 


ग्रामीणों ने बताया कि बैंती नदी में पुल नहीं रहने से बच्चे नाव से स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं कुछ बच्चे 3 किलोमीटर दूरी तय कर मखवा मिडिल स्कूल वदिया होते हुए पहुंचते हैं। समय रहते ग्रामीणों ने सभी बच्चों की जान बचा ली नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।