पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
25-Nov-2023 11:48 AM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक ने संभाली है तबसे वो आए दिन वो कोई न कोई नया फरमान जारी करते रहते हैं। ऐसे में कभी - कभी कोई आदेश टीचरों के पक्ष में होता है तो कभी यह आदेश टीचरों के लिए काफी महंगा पड़ जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रही है। जहां पाठक ने कहा कि- सिर्फ स्कूल आ जाने से टीचरों को स्कूल में प्रेज़न्ट नहीं माना जाएगा।
के के पाठक ने राज्य के टीचरों को लेकर साफ़ तौर पर कहा है कि- विद्यालय में सिर्फ पहुंच जाने भर से शिक्षकों की हाजिरी नहीं माना जाएगा। उन्हें हर दिन 6 क्लास लेनी होगी। पाठक ने प्राथमिक विद्यालय में जांच के क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को हिदायत देते हुए कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक सिर्फ उपस्थित हो जाए, इससे उनकी उपस्थिति नहीं समझी जाएगी। उन्हें प्रत्येक दिन अलग-अलग छह कक्षा लेनी होगी।शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक ने यह आदेश सासाराम में एक स्कूल के निरिक्षण के दौरान दी है।
वहीं, के के पाठक जब विद्यालय की स्थिति के बारे में प्रधानाध्यापक से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हेडमास्टर साहब की भाषा सुनकर वह दंग रह गए। केके पाठक ने शिक्षक से बातचीत के दौरान उनके शब्दावली पर सवाल खड़े किए और कहने लगे कि आप लोगों की भाषा जब हमें समझ में नहीं आ रही है तो बच्चों का क्या होगा।
दरअसल, विद्यालय की जर्जर स्थिति के बारे में बातचीत करते हुए प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कई कक्षाएं 'समाप्त' हो गई है। विद्यालय का एक कक्षा 'फट' गया है। कुछ कक्षा 'कारगर' नहीं है। तो ऐसे शब्द सुनकर के के पाठक हैरान रह गए। उसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के भाषा का उपयोग नहीं करें।