ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / स्कूली वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर, 15 बच्चे घायल; तीन की हालत...

स्कूली वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर, 15 बच्चे घायल; तीन की हालत गंभीर

05-Sep-2024 08:59 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां स्कूली बैन और ट्रक बीच टक्कर में 15 बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


जानकारी के मुताबिक, यह घटना बेगूसराय रिफाइनरी के देवना के पास का है। ट्रक ने स्कूली बैन को टक्कर मारी थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार देवना के पास स्कूल वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे 15 बच्चे घायल हो गए। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों को नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूली वैन से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 15 बच्चों के घायल होने की खबर है। कुछ बच्चों को ज्यादा चोट की सूचना है। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।