BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
07-Aug-2020 11:29 AM
DESK : हर साल बैंकिंग सेक्टर में नियमित वैकेंसी निकाली जाती है. जिसमे आवेदन कर हजारो लोग अपने सपने को सच करते हैं. बैंकिंग सेक्टर में देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना है. लेकिन SBI में नौकरी पाने के इस अरमान को धोखाधड़ी का जरिया बनाया जा रहा है. खुद एसबीआई ने इस खतरे को भांपते हुए आवेदन करने वालों को चेताया है.
एसबीआई ने जारी किया अलर्ट
SBI ने इस बारे में अपने आधिकारिक साइट पर अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी में कहा गया है कि कुछ लोग SBI के नाम से फेक जॉब सिलेक्शन लैटर भेज कर उम्मीदवार को भ्रमित कर रहे है और उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसकेलिए उन लोगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर एसबीआई में पदों के लिए चयन की फर्जी सूची प्रकाशित की है. बैंक ने साफ कहा है कि SBI में नौकरी देने के नाम पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है.

अगर आवेदन किया है तो इन बातों का रखें खास ध्यान
बैंक ने अपने आधिकारिक साइट पर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि SBI कभी भी चयनित उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित नहीं करता है. एसबीआई द्वारा ली गई किसी भी परीक्षा के रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित नहीं किये जाते हैं. परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के सिर्फ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ही प्रकाशित किए जाते हैं. इसके अलावा बैंक सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ईमेल, SMS और डाक के जरिए चयन होने की सूचना भेजता है. साथ ही उम्मीदवार अपने इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट https://www.sbi.co.in/careers और https://bank.sbi/careers पर जा देख सकते हैं.