ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Weather : पूरे राज्य में 3 दिनों तक शीतलहर, इन जिलों में आज दिन भर छाया रहेगा घना कोहरा

बिहार में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और तीन दिनों तक शीतलहर व क

Bihar Weather : पूरे राज्य में 3 दिनों तक  शीतलहर, इन जिलों में आज दिन भर छाया रहेगा घना कोहरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मौसम विभाग ने बिहार में ठंड को लेकर 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में आज घना कोहरा छाए रहने की चैतावनी दी गई है. बिहार के 29 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना में भी 3 दिन भयंकर ठंड पड़ने के आसार हैं.


इन जिलों में आज छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आज राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें बेगुसराय, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और वैशाली शामिल हैं। इन इलाकों में दोपहर तक दृश्यता काफी कम रह सकती है।


पूरे राज्य में कोल्ड डे 

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को भी उत्तर बिहार के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी पटना में भी शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया है। पटना में अगले तीन दिनों तक भारी ठंड और कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 


हालांकि, मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से ठंड में कमी आने की संभावना जाता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही शीतलहर जैसे हालात कम होंगे और तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है।