ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime News: भोजपुर के गौरा गांव में होली के बाद अचानक गोलियों की आवाज से सन्नाटा टूट गया। जमीन विवाद के बीच एक युवक को उसके ही घर के दरवाजे पर निशाना बनाकर गोली मार दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। होली का त्योहार खत्म होते ही जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक के घर के दरवाजे पर चढ़कर उसे निशाना बनाया और गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय श्रीराम ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश ठाकुर अपने घर के पास मौजूद थे, तभी अचानक हमलावर वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी।


गोली अखिलेश ठाकुर के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अखिलेश ठाकुर और कुछ लोगों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद को लेकर यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी रंजिश के कारण हमलावर ने इस वारदात को अंजाम दिया।


घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे और इलाके में डर का माहौल फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है।


इधर घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। 


पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रहे मामले की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे।