ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद पटना में सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता उग्र हो गए। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को घेर लिया गया, जबकि जेडीयू नेता ललन सर्राफ को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

Nitish Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद एलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जाएंगे। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने का भी एलान कर दिया है। इन सबके बीच सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता बेकाबू हो गए हैं और इसे बड़ी साजिश करार दे रहे हैं। इस दौरान मंत्री को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।


दरअसल, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चा के बाद सुबह से ही जेडीयू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सीएम आवास के बाहर लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं का आरोप है की एक सोची समझी साजिश के तहत नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाया जा रहा है। सुबह से ही कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं।


इस बीच सीएम आवास पहुंचे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता को जेडीयू कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और जबरन रोक दिया। जिसके बाद मंत्री किसी तरह से वहां से निकले। वहीं मौके पर पहुंचे जेडीयू नेता ललन सर्राफ को भी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और जमकर नारेबाजी की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता