ब्रेकिंग
प्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगप्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे: एक्स पर खुद कर दिया ऐलान, सीएम की कुर्सी भी छोड़ेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर घोषणा कर दी है कि वे इस बार राज्यसभा जाएंगे। इस फैसले के साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि वे मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं, जिससे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

Nitish Kumar
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में जारी भारी  हलचल के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वे इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं। नीतीश ने कहा है वे अपनी मर्जी से  राज्यसभा जा रहे हैं। 


नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पिछले दो दशकों से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है। उसी विश्वास के बल पर उन्होंने बिहार और लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के इसी भरोसे की ताकत से आज बिहार विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।


संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा

अपने संदेश में उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।


जनता से विश्वास बनाए रखने की अपील

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका यह संबंध भविष्य में भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा और जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।


बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

नीतीश कुमार के इस ऐलान को बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य में पिछले दो दिनों से सियासी समीकरणों और नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएँ चल रही हैं। राज्यसभा जाने की घोषणा से यह साफ़ हो गया है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नेतृत्व और सत्ता संरचना में बदलाव होने वाला है. लगभग 21 सालों तक चला नीतीश कुमार का दौर अब ख़त्म हो गया है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता