ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / ससुराल आए शख्स की संदिग्ध हालत में मौत, पेड़ से लटकता मिला शव

ससुराल आए शख्स की संदिग्ध हालत में मौत, पेड़ से लटकता मिला शव

13-Aug-2020 01:47 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI  : बेगुसराय में ससुराल आये एक शख्स का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकती हुई मिली है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.  घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना बांध के पास की है.

मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर गांव के रहने वाले रामाज्ञान यादव के 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि कन्हैया अपने ससुराल बछवाड़ा आया था, जहां गुरुवार को उसका शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता हुआ मिला है.

मृतक के पास मिले मोबाइल से शव की पहचान की गई. शव मिलने की जानकारी मिलते ही ससुराल से लेकर घर में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय भेज दिया है. वहीं आगे की कारवाई में जुट गई है.  पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ऐंगल पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चलेगा.