बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Apr-2020 09:49 AM
SASARAM : सासाराम में कोरोना की पहली मरीज मिली है। जांच में पॉजिटिव पाई गई 60 साल की यह महिला शहर के सघन इलाके बरादरी मुहल्ले की है। पटना के आईजीएमएस से मिली रिपोर्ट में महिला की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। सासाराम में कोरोना का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
एक्शन में जिला प्रशासन
महिला सांस लेने में तकलीफ होने की जांच कराने गई थी। दो दिन बाद आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। डीएम ने आनन फानन में बैठक बुलाई। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सभी अधिकारियों ने मिलकर आगे की रणनीति तय की। डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि पीड़ित महिला को आगे की इलाज के लिए एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। इधर, बिक्रमगंज में भी प्रशासन अलर्ट है। सासाराम में कोरोना का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
घर में कितने मेंबर इसकी जानकारी नहीं
डीएम ने बताया कि महिला के परिवार के प्रत्येक सदस्य के सैंपल की जांच होगी और उन्हें क्वारेंटाइन वार्ड में रखा जाएगा। उसके परिवार में कितने सदस्य हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है। परिवार के मुखिया द्वारा बार-बार अलग-अलग संख्या बता दी जा रही है। कभी आठ तो कभी दस सदस्य बताए जा रहे हैं। अधिकारियों की टीम परिवार की सदस्यों की संख्या को काउंट कर रही है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि महिला के परिजन आलू-प्याज के बड़े कारोबारी हैं। गोला बाजार में उनके प्रतिष्ठान पर हर रोज दर्जनों लोग आते थे। यदि परिवार में कोई और पॉजिटिव निकला तो समस्या बढ़ सकती है।
प्राइवेट क्लिनिक में कराया इलाज !
बताया जा रहा है कि एनएमसीएच में जाने से पहले उसने रौजा रोड में एक निजी डॉक्टर के क्लिनिक में इलाज कराया था। महिला वहां कुछ दिन भर्ती भी रही थी। उस डॉक्टर की क्लिनिक में काफी भीड़ भाड़ रहती है। अगर महिला ने वहां इलाज कराया था तब तो मामला गंभीर हो सकता है। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। इधर मोहल्ले वालों का कहना है कि बीमार महिला को परिवार वाले बनारस या रांची भी ले गए थे। वहां से भी इलाज के दौरान हो सकता है वो महिला कोरोना पॉजिटिव हो गई हो।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...