ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

सासाराम: घर की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर बच्ची की मौत, वृद्ध महिला की हालत नाजुक

17-Jun-2021 08:37 PM

By RANJAN

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है जहां बड्डी ओपी क्षेत्र के केवतारी गांव में एक घर का कच्चा दीवार गिरने से उसके मलबे में दादी और पोती दब गयी। दीवार में दब जाने से 8 साल की पोती रिंकी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 60 वर्षीय दादी मोतिझारी कुंवर को गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनीं हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि गांव में कच्चे मकान में यह परिवार रहता था। लगातार हो रही बारिश के कारण घर के दीवार गीला होकर कमजोर हो गया और अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें दादी और पोती दब गई। मृतक रिंकी कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही चेनारी के कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम घायल मोतिझारी कुंवर को देखने अस्पताल पहुंचे और इस दौरान पीड़ित परिजनो से भी मुलाकात की।