Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
24-Aug-2020 12:46 PM
By Aryan Anand
PATNA : नीतीश सरकार के मंत्री मंगल पांडे से नाराज ए ग्रेड नर्स तेजस्वी के आवास पर फरियाद लगाने पहुंची हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने इनकी फरियाद सुनते हुए कहा कि आप सब लोगों की समस्या को दूर करने की हम पूरी कोशिश करेंगे.
ए ग्रेड नर्स ने बताया कि वो बीपीएससी के माध्यम से ए ग्रेड में बहाल हुई थी लेकिन केवल एक ही जिला के ज्यादातर लोगों की नियुक्ति कर दी गई. ना ही विभाग ने कोई कटऑफ निकाला और ना ही किसी कैटेगरी का ख्याल रखा. केवल एक ही जाति समूह के लोगों की सबसे ज्यादा बहाली की गई है जिसकी शिकायत लेकर ए ग्रेड नर्स पिछले कई दिनों से लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर भी यह लोग पहुंचे थे फरियाद लगाने जहां तेज प्रताप यादव से मुलाकात के बाद इन लोगों ने कहा कि बड़ी उम्मीद लेकर आपके पास आए हैं अगली बार आप की सरकार भी बनेगी जनरल कैटेगरी के लोग नीतीश कुमार को वोट देकर ठगा ठगा महसूस कर रहे हैं.

मामले पर इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी तो सरकार नहीं है लेकिन हम से जितना होगा हम कोशिश करेंगे. तेज प्रताप यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड से कहा कि इन लोगों को न्याय दिलाने के लिए आप आवाज उठाइए, बगल में ही मुख्यमंत्री का आवास है लेकिन जो सच में कोरोना योद्धा हैं उनकी सुध लेने वाला सरकार का एक भी व्यक्ति नहीं है.