ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / सरकार का फरमान ठेंगे पर, पटना के मेडिसिटी अस्पताल ने कोरोना इलाज के...

सरकार का फरमान ठेंगे पर, पटना के मेडिसिटी अस्पताल ने कोरोना इलाज के लिए 7 लाख वसूले

25-Aug-2020 07:10 AM

PATNA : राज्य में कोरोना के मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पतालों की फीस भले ही तय कर दी गई हो लेकिन निजी अस्पतालों की मनमानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार के फरमान के बावजूद निजी अस्पताल इलाज के नाम पर मनमानी कर रहे हैं और लाखों रुपए की फीस वसूल रहे हैं। हफ्ते भर पहले जिला प्रशासन ने पटना के एक ऐसे ही प्राइवेट अस्पताल को सील किया था और अब एक और निजी अस्पताल के मनमानी की खबर सामने आई है। 

पटना के चित्रगुप्त नगर क्षेत्र मेडिसिटी अस्पताल के ऊपर कोरोना इलाज के लिए निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगा है। सारण जिले के एक कोरोना मरीज के इलाज के लिए इस अस्पताल ने 7 लाख रुपये वसूले। इसका आरोप मरीज के परिजनों ने लगाया है। अस्पताल के प्रशासक और डॉक्टर समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हैरत की बात यह है कि कोरोना मरीज की इलाज के दौरान मौत के बावजूद अस्पताल में परिजनों से 4 लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर परिवार वालों को मरीज का शव नहीं दिया।

सारण जिले के दिघवाड़ा थाना इलाके के बसंतपुर गांव के रहने वाले विप्लव भगत ने पत्रकार नगर थाने में मेडिसिटी अस्पताल के खिलाफ लिखित कंप्लेन दर्ज कराई है। मरीज के परिजनों का आरोप है कि फीस के नाम पर 4 लाख रुपये नहीं देने के बाद अस्पताल में डेड बॉडी नहीं दी और उनके साथ मारपीट की। इधर इस मामले में अस्पताल की तरफ से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। अस्पताल में मरीज के परिजनों पर लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया है। पत्रकार नगर थाना पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है।