पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
03-Mar-2024 05:29 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंपारण जिले को बिहार का मुकुट बताया। बेतिया में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 6 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेतिया आ रहे हैं। जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के बेतिया दौरे की तैयारी की जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता रैली की तैयारी में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि 2 मार्च को पीएम मोदी की जनसभा औरंगाबाद और बेगूसराय में थी जहां लाखों की भीड़ जुटी। 6 मार्च को बेतिया में भी भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति दिखेगी। पीएम मोदी बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिना नाम लिए क्रांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1947 से 2014 तक 70 हजार करोड़ रुपए कभी खर्चा नहीं हुआ। जैसा आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 सालों में कर रहे हैं। आज रेलवे सेक्टर में 70 हजार करोड़ की योजना बिहार में चल रही है।
सड़क सेक्टर, बिजली सेक्टर, पेट्रोलियम सेक्टर में शिलान्यास एवं उद्घाटन की जा रही है। हजारों करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास की जा रही हैं। सिलीगुड़ी से गोरखपुर 6 लेन एक्सप्रेस वे जो नौतन से होते हुए गुजर रही है। वही गंडक पर देश का सबसे बड़ा पुल भी बनने जा रहा है।
उन्होंने चंपारण जिला को पूरे बिहार का मुकुट बताते हुए कहा कि यह वही चंपारण है जहां पर राजनीतिक विरासत मिलती है। यहां सांस्कृतिक विरासत भी मिलती है और समाज को भी आगे ले जाने का दिशा और दशा यही तैयार होता है।
बेतिया से संतोष की रिपोर्ट..