ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / समय से पहले रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू!, अच्छे आचरण के कारण मिल...

समय से पहले रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू!, अच्छे आचरण के कारण मिल सकती है राहत

29-Nov-2022 10:27 AM

DESK : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्हें समय से पहले ही जेल से रिहा किया जा सकता है। दरअसल, रोडरेज के 34 साल पुराने मामले में सिद्धू पटियाला जेल में 1 साल की सजा काट रहे हैं। लेकिन वहां उनके अच्छे आचरण के कारण ये माना जा रहा है कि सज़ा पूरी होने से पहले ही उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। 




गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू जेल से रिहा हो सकते हैं। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अब तक 6.5 महीने की सजा काट चुके हैं। दरअसल, जेल प्रशासन द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छे आचरण वाले कैदियों की लिस्ट भेजी जाती है। इस बार जिन कैदियों को रिहा करने की सिफारिश वाली सकारात्मक रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेजी है, उसमें नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। 




आपको बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने मामले में सज़ा काट रहे हैं। 1988 में सिद्धू ने पार्किग विवाद को लेकर एक व्यक्ति को जमकर पीटा था, जिसके कारण उसकी जान चली गई थी। इसी मामले में नवजोत सिंह सिद्धू जेल में हैं और एक साल की सज़ा काट रहे हैं।