रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी
24-May-2021 02:18 PM
SAMASTIPUR: Lockdown के बीच आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत के बैकुंठ गांव की है। जहां युवक की हत्या कर पुलिया के पास फेंके शव को बरामद किया गया।
मृतक की पहचान शिवजी पासवान के रुप में हुई है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी सकते में हैं।
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शिवजी पासवान काफी शांत स्वभाव का था। कोरोना को लेकर बिहार में लगाए गये लॉकडाउन से पहले वह दिल्ली से अपने घर आया था। गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर वह अपना जीवन यापन कर रहा था।
बताया जाता है कि शिवजी को किसी ने फोन करके बुलाया था जहां पहुंचते ही गोली मारकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को पुलिया के पास फेंक दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।