समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
12-Aug-2020 01:58 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से, जहां उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर के पास एनएच-28 पर एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात एक ट्रक में आग लगने से ट्रक के ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गयी. आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त इस ट्रक की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ट्र्क ने आगे चल रही किसी वाहन में टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक में आग गई. वहीं ट्रक में 5 लीटर वाले गैस सिलेंडर के भी अवशेष मिले हैं. तो कई लोगों का मानना है कि सिलेंडर फटने से भी यह हादसा हो सकती है.
संभावना यह भी है कि ट्रक का दरवाजा नहीं खुल पाने के कारण दोनों चालक -खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थानाेकी पुलिस मौके पर पहुंची औऱ फायर ब्रिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. फिर क्रेन की मदद से सुबह में ट्रक का दरवाजा तोड़कर दोनों जले शवों को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
बुरी तरह जल जाने की वजह से दोनों शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है.खबर के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मध्यप्रदेश के रीवा जिले से प्याज लोड कर मुसरीघरारी की तरफ से दलसिंहसराय की तरफ जा रही थी. पुलिस ट्रक और मृतक के पहचान की कोशिश में जुटी है.