ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

‘सामने मत आओ.. लाइन में खड़े रहो’ मुलाकात के दौरान राहुल ने कांग्रेस नेताओं को दी सख्त हिदायत, देखिए.. वीडियो

‘सामने मत आओ.. लाइन में खड़े रहो’ मुलाकात के दौरान राहुल ने कांग्रेस नेताओं को दी सख्त हिदायत, देखिए.. वीडियो

03-Mar-2024 05:22 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली को संबोधित करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी वापस लौट गए। पटना एयरपोर्ट पर राहुल और खड़गे से मुलाकात के लिए कांग्रेस विधायकों की लंबी कतार लगी हुई थी। सभी हाथों में बुके और शॉल लेकर खड़े थे लेकिन इसी दौरान एक ऐसा नजारा सामने आया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।


दरअसल, पटना से वापस लौटने के लिए जब राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां कांग्रेस के विधायक और बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेता कचारबद्ध होकर खड़े थे। सभी हाथ में शॉल, गुलाब का फूल और बुके लेकर राहुल और खड़गे को विदा करने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो कांग्रेस विधायकों और पार्टी नेताओं से गर्मजोशी के साथ मिल रहे थे हालांकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनसे दूरी बना रखी थी। इस दौरान कुछ विधायकों और पार्टी नेताओं ने ने आगे बढ़कर राहुल गांधी को शॉल और गुलाब का फूल देने की कोशिश की तो राहुल ने उन्हें सख्त हिदायत दे दी। 


जमुई लोकसभा क्षेत्र के सिकंदरा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने लाइन से आगे बढ़कर जब राहुल गांधी को शॉल ओढाने की कोशिश की तो राहुल ने उन्हें लाइन में खड़े रहने की हिदायत दे दी हालांकि बाद में खुद आगे बढ़कर शॉल ले लिया। इसी बीच एक अन्य नेता ने आगे बढ़कर राहुल को गुलाब का फूल देने की कोशिश की तब राहुल ने सख्त लहजे मे कहा कि सामने मत आओ, राहुल की हिदायत के बाद कांग्रेस नेता पीछे हट गए वहीं मौके पर मौजूद महिला नेताओं ने 'राहुल जी वी लव यू' कहकर उन्हें विदा किया।